सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज मैदान में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग ब्लॉक मदनपुर द्वारा ब्लॉक स्काउट और गाइड रैली का आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस रैली में स्काउट्स और गाइड्स ने अपने कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिरसागंज चेयरमैन रंजना गुरुदत्त सिंह और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मदनपुर प्रतिनिधि जोगेंद्र यादव ने किया।