कसडोल: महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कसडोल में मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस पर प्रशिक्षण आयोजित
केंद्र सरकार की रैम्प योजना के अंतर्गत सीएसआईडीसी छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा मंगलवार को जनपद पंचायत सभाकक्ष कसडोल में मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिला उद्यमियों को सशक्त बनाते हुए उन्हें बाजार से जोड़ना और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्पादों के विस्त