केकड़ी: साइबर सेल पुलिस ने विशेष अभियान में चोरी व गुमशुदा के 20 मोबाइल खोजे,एसपी ने मोबाइल को वास्तविक मालिको को लौटाए
Kekri, Ajmer | Jul 3, 2024 केकड़ी जिला पुलिस की साइबर सेल ने विशेष अभियान चलाकर चोरी अथवा गुमशुदा हुए 20 मोबाइल फोन को बरामद कर बुधवार को एसपी ने वास्तविक मालिकों कों लौटाए है।मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग चार लाख रुपए बताई गई। मोबाइल मिलने पर मोबाइल के वास्तविक मालिकों ने पुलिस का आभार जताया है।