गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे पर सड़क निर्माण कार्य जारी है। 10 फरवरी को बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने कहा, बमोरी विधानसभा में स्टेट हाईवे निर्माण में मिट्टी डालकर घटिया मटेरियल और नियमों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है। जिसकी शिकायत मिली, बीते रोज इलाके में दौरे के दौरान जांच की काफी कमियां मिली। ठेकेदार इंजीनियर ने अपनी गलती मानी। सुधार का आश्वासन दिया है।