दुर्ग: छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 26 फरवरी को खुर्सीपार भिलाई आएंगे
Durg, Durg | Feb 25, 2025 छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 26 फरवरी को खुर्सीपार भिलाई आएंगे। दरअसल मंगलवार शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह शाम 5.15 बजे शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 6.00 बजे जीरो पाइंट केनाल रोड खुर्सीपार भिलाई पहुंचेंगे। वे यहां पर महाशिवरात्रि कार्यक्रम में शामिल होंगे।