हौज खास: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा सदन में दिए अनुचित बयान पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दी प्रतिक्रिया
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "आज मैंने लोकसभा अध्यक्ष को नोटिस पेश किया है क्योंकि कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में बहुत सारे अनुचित बयान दिए हैं। उन्होंने कहा था कि अग्निवीर योजना में किसी प्रकार का मुआवज़ा नहीं मिलता है जो सरासर गलत है... अगर वे(अग्निवीर) शहीद हो जाते हैं तो उनके परिवारों को 1 करोड़ रुपए तक का मुआवज़ा मिलता है।