हौज खास: शास्त्री पार्क और रोहिणी सेक्टर 26 में अदालतों की आधारशिला के रखे जाने पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने दी प्रतिक्रिया
CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, "आज हमने 3 अदालतों की आधारशिला रखी है... यह आधारशिला समारोह दिल्ली के नागरिकों और अन्य लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो न्याय की तलाश में यहां आएंगे... मुझे उम्मीद है कि यह परियोजना तय समय पर पूरी हो जाएगी, ताकि सभी वादियों को बहुत जरूरी सुविधाएं मिल सकें।