वाराणसी में ट्रेन में लगी आग, NDRF और मेडिकल टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी, निकला मार्क ड्रिल
Sadar, Varanasi | Oct 24, 2024 वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन के कोचिंग यार्ड पर गुरुवार को साढ़े 11 बजे एक ट्रेन में अचानक भीषण आग लगने की सूचना मिलने से हड़कंप मच। घटना की जानकारी डीआरएम को मिलते ही उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन एवं एनडीआरएफ को दी गई। रेलवे कर्मचारियों और बचाव दल की त्वरित कार्रवाई से बोगी को काटकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।