मिर्ज़ापुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने छेड़खानी के मामले में दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों को कचहरी चौकी पर ले जाया गया
शहर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने छेड़खानी के मामले में दो पक्षों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते जाम लग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन नहीं माने। दोनों पक्षों को पुलिस कचहरी चौकी पर लेकर चली गई।