ब्यौहारी: पपौन्ध थाना क्षेत्र में एक 20 साल के भतीजे ने 26 साल की चाची से की मारपीट, विडियो आया सामने
पपौन्ध थाना क्षेत्र में एक 20 साल के भतीजे ने 26 साल की चाची से मारपीट की है। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस ने तत्काल आरोपी भतीजे के विरुद्ध विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है, पुलिस ने शनिवार की सुबह बताया कि घर में बास लगा था जिसे काटने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था, मारपीट हुई है जिसका वीडियो लोगों ने बना लिया।