गुना उत्कृष्ट विद्यालय नोडल खेल केंद्र पर 26 दिसंबर से राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई। शुभारंभ में कलेक्टर और जन प्रतिनिधि शामिल हुए। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 27 राज्य एवं 7 संगठनों के 420 खिलाड़ी एवं ऑफिशियल स्टाफ शामिल है। कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रभक्त को मजबूत करने का संदेश देते हुए शुभकामनाएं दी।