बढ़ती गर्मी और संभावित लू हीटवेव की स्थिति को देखते हुए राज्य स्तर से सभी चिकित्सा संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि राजस्थान को देश के हीटवेव से अत्यधिक प्रभावित संवेदनशील राज्यों में चिन्हित किया गया है, ऐसे में लू से होने वाली बीमारियों और मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रभावी