अम्बाला: जिले में मुकदमों के निपटारे के लिए 12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा
Ambala, Ambala | May 27, 2025 हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 जुलाई को किया जायेगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के सचिव प्रवीण ने बताया की लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले, बिजली, पानी और पेंसन मामलों का निपटारा होगा ।