रामपुर: थाना पटवाई क्षेत्र के जोलपुर गांव के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने से हुई टक्कर, एक बाइक पर सवार तीन लोग घायल
Rampur, Rampur | Mar 28, 2024 थाना पटवाई क्षेत्र के जोलपुर गांव के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से तीनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों के साथी ने बताया कि एक ही बाइक पर बैठे तीन युवक घायल हुए हैं।