जगदीशपुर: 5 मार्च को पटना में होने वाले चौपाल कार्यक्रम की सफलता के लिए पूर्व विधायक भाई दिनेश ने चलाया जनसंपर्क अभियान
जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में जगदीशपुर के पूर्व विधायक सह राजद नेता भाई दिनेश ने जनसंपर्क अभियान चलाकर युवा राजद द्वारा आयोजित 5 मार्च को पटना के मिलर स्कूल में होने वाले युवा चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने की लिए लोगों से अपील की। साथ ही इस दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की की गई घोषणा को लोगों तक पहुंचाने