कांकेर: जनपद सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का चिहरो, आमाकड़ा, पेंड़ावारी में किया निरीक्षण
Kanker, Kanker | Jan 27, 2024 प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगतिरत एव अप्रारंभ आवासों का निरीक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलम उयके एवं एसडीओ तथा आवास टीम द्वारा किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चिहरो, आमाकड़ा, पेंड़ावारी में आवासों का निरीक्षण किया गया। हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।