कांकेर: जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया
Kanker, Kanker | Jan 27, 2024 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिला कार्यालय परिसर कांकेर में राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रगान पश्चात उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी इसके पूर्व, कलेक्टर निवास में भी कलेक्टर ने राष्ट्रध्वज फहराकर अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी