गभाना: तहसील क्षेत्र में ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन रहा सतर्क, SDM ने क्षेत्र में किया भ्रमण
गभाना तहसील क्षेत्र में शनिवार को ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती गई।सुबह आठ बजे से एसडीएम हरिश्चंद ने पुलिस बल के साथ कस्बा गभाना, चंडौस और पिसावा में पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया।