सिंगरौली: जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है, फिर भी उर्वरक के रैक आ रहे हैं: उप संचालक कृषि
उपसंचालक कृषि आशीष पाण्डेय के द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में वर्तमान समय में 4405 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है । उन्होंने बताया कि जिले में मार्कफेड़ गोदामों एवं समितियों में यूरिया 2250 मीट्रिक टन, डी.ए.पी 760 मीट्रिक टन, एस.एस.पी. 300 मीट्रिक टन उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध है।3 दिवस के भीतर 1300 मीट्रिक टन एन.पी.के उपलब्ध करवा दिया जायेगा।