सिंगरौली: राजा सरई में पुलिस वाहन और पिकअप की टक्कर, प्रधान आरक्षक और चालक गंभीर, शव को लेकर पीएम कराने जा रहा था वाहन
शनिवार को पुलिस का वाहन उस वक्त हादसे का शिकार हो गया। जब सड़क दुर्घटना में दम तोड़ चुके एक युवक के शव को लेकर पुलिस वाहन पीएम कराने बैढ़न आ रहा था कि राजासरई में पुलिस वाहन व पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें पुलिस वाहन का एक हिस्सा किसी लायक नही रहा। इस घटना में प्रधान आरक्षक सहित चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।