अयोध्या एयरपोर्ट पर मनाया गया यात्री सेवा दिवस
Sadar, Faizabad | Sep 17, 2025
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार दोपहर 3:00 “यात्री सेवा दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आगमन टर्मिनल पर यात्रियों के पारंपरिक तिलक और पुष्पमाला से स्वागत के साथ हुई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें कर्मचारियों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया।