लोक आस्था का महापर्व की धूम दुमका में देखने को मिल रहा है। छठ महापर्व के दूसरे दिन आज रविवार को शाम 7 बजे के करीब गांधी नगर सहित सभी मोहल्ला में खरना संपन्न हुआ। दिन भर उपवास में रहने के बाद व्रती द्वारा खरना किया गया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने काफी संख्या में लोग पहुंचे। कल सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा।