खागा: हथगांव में युवक का गला काटने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में भेजी कार्रवाई, छिवलहा का मामला
फ़तेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के छिवलहा में युवक के साथ मारपीट कर चाकू से गला काटने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय भेज दिया। हथगांव पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महेंद्र गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता, शिव कुमार को न्यायालय भेजा गया है वहीं नाबालिग किशोर को बाल किशोर न्ययालय भेजकर कार्रवाही की है।