दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके के गांव सहारनपुर के पास की बताई जा रही है। जहां दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार मामा भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी 0774 ने तत्काल गंभीर रूप से घायल मामा भांजे को उपचार के लिए बुधवार की रात्रि लगभग 10:00 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुंचाया