कानपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में दो भाइयों ने पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या की कोशिश, जमीनी विवाद को लेकर की थी शिकायत
सोमवार सुबह करीब 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो लोगों ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और उनके हाथ से डीजल की बोतल छुड़वा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी जमीन पर जबरन दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है।