अमरोहा: कावड़ यात्रा से पहले अमरोहा में पुलिस अधिकारियों के तबादले, एक इंस्पेक्टर और चार दरोगाओं को मिली नई जिम्मेदारी
Amroha, Amroha | Jul 11, 2025 आज शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अमरोहा में कावड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर एसपी अमित कुमार आनंद ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने एक इंस्पेक्टर और चार दरोगाओं का तबादला कर दिया है।पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह को गजरौला थाने का क्राइम इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। दरोगा कुलदीप तोमर को पुलिस लाइन से एसओजी का प्रभारी बनाया गया है।