मेड़ता सिटी की नागौर चौकी के पास एक ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण आसपास खड़े लोग एक बार टेंशन में आ गए, इस दौरान तुरंत ही दमकल को सूचना दी गई और आग पर काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों ने बुधवार शाम 8:00 बजे बताया कि दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और डिस्कॉम को भी जानकारी दी है।