रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में धनिया महंगा, जबकि गेहूं के दाम नरम
रामगंजमंडी के कृषि उपज मंडी में इन दिनों धनिये की आवक जारी है, वहीं अब गेहूं की नई फसल भी मंडी पहुंचने लगी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार धनिये के दामों में तेजी देखी जा रही है, जबकि गेहूं के भाव किसानों को अपेक्षाकृत कम मिल रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे मंडी सचिव योगेश दलाल ने बताया कि इस वर्ष धनिये की आवक कम रही है।