संदेश: सुनरा में जिला स्तरीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता खेला गया
संदेश प्रखंड के सुनरा गांव के खेल मैदान पर जिला स्तरीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता खेला गया। उद्धघाटन संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव ने किया। आयोजन कमिटी द्वारा पूर्व विधायक को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। क्रिकेट मैच को देखने हेतु रात्रि समय मे दर्शकों से पूरा खेल मैदान भरा था। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल सहित अन्य सामग्री दिया गया।