भांडेर: सौनतलैया धाम के लक्ष्मण बाला सरकार मंदिर में सुदर्शन चक्र स्थापना के लिए भूमिपूजन, संत चांदला सरकार भी शामिल हुए
Bhander, Datia | Nov 30, 2025 सौन तलैया धाम लक्ष्मण बाला सरकार मंदिर परिसर में संत चांदला सरकार, अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे और भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह की उपस्थिति में रविवार दोपहर 01 बजे शाम 04 बजे तक सुदर्शन चक्र स्थापना हेतु भूमि पूजन किया गया। संत चांदला सरकार ने बताया कि सौन तलैया धाम को साक्षात विष्णु लोक माना जाता है, इसलिए यहां सुदर्शन चक्र की स्थापना की जा रही है।