इंदौर: होली के बाद स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी में जुटा नगर निगम, महापौर ने सिटी बस कार्यालय में बैठक बुलाई
Indore, Indore | Mar 15, 2025 होली के पर्व के बाद इंदौर नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी में जुट गया है। इस संबंध में महापौर ने बैठक बुलाई, जिसमें नगर निगम आयुक्त, सभी जोनल अधिकारी और सीएसआई शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य हर वार्ड में स्वच्छता सुनिश्चित करना था, ताकि आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम अच्छा प्रदर्शन कर सके। जिसके दिशा निर्देश दिए हैं।