बरही: बरही में विश्व हिंदू परिषद का प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न
विश्व हिंदू परिषद बरही द्वारा आयोजित एकदिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह जी के उद्बोधन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, सह मंत्री मनोज पोद्दार, हजारीबाग विभाग मंत्री कालेश्वर टुडू प्रान्त अर्चक पुरोहित सह मंदिर प्रमुख सहित कई पदाधिकारी उपस्थित हुए।