दुधि: मनबसा गांव में लापता महिला का शव कुएं में मिला, मानसिक स्थिति खराब, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव में एक महिला का शव कुएं में मिला है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों को कुएं में शव दिखाई दिया। मृतका की पहचान 55 वर्षीय रामपतिया पत्नी रामशरण निवासी करमडाड के रूप में हुई है।रामपतिया 12 सितंबर से लापता थी। शव देखते ही ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान जगमोहन को सूचना दी। प्रधान ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।