रामगढ़ शेखावटी: वार्ड नंबर 11 और 12 में सफाई नहीं होने से रोजेदार हुए परेशान, रमजान के महीने में भी नहीं हो रही सफाई
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के वार्ड नंबर 11 और 12 में सफाई नहीं होने से यहां रहने वाले रोजेदार खासे परेशान है ।स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया की गंदगी के चलते रोजेदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रमजान के पवित्र महीने में भी नगर पालिका द्वारा इस इलाके में सफाई का कोई प्रबंध नहीं किया गया है जिससे लोग परेशान हैं।