रामगढ़ शेखावटी: फतेहपुर चुरू रोड पर गैराज में खड़े वाहनों की परिवहन विभाग की टीम ने की जांच, 20 वाहनों को कर चुकाने के लिए किया पाबंद
सीकर जिले के फतेहपुर चुरू रोड पर मोटर गैराज में खड़े वाहनों की सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ने जांच की। अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने जांच करते हुए 20 वाहनों को बिना कर चुकाए पाए जाने पर कर चुकाने के लिए पाबंद किया गया। साथ ही नई स्क्रैप नीति लागू करने के लिए भी निर्देशित किया गया।