कोल: गभाना,NH-91 पर तेज़ रफ़्तार कार चालक ने लगाए ब्रेक, पीछे से घुसे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल,पहुँचे अस्पताल
Koil, Aligarh | Jul 8, 2024 थाना गभाना इलाके के NH-91 पर तेज रफ्तार कर चालक ने अचानक से लगाये ब्रेक।पीछे से आए बाइक सवार दो युवक बाइक समेत कार में घुसे। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह सोमवार की शाम भेज दिया गया।जहां डॉक्टरों के द्वारा घायलों को उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।