गुरुवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले में 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूकता फैलाई। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस वैकल्पिक न्यायिक व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।