रातू: रातू राजमहल परिसर में ऐतिहासिक रथ यात्रा मेला का आयोजन
Ratu, Ranchi | Jul 7, 2024 रातू राजमहल परिसर में ऐतिहासिक रथ यात्रा मेला प्रारंभ हो चुका है। प्रातः काल से ही श्रद्धालु महिला पुरुष एवं बच्चे भगवान जगन्नाथ का पूजन दर्शन करने हेतु उमड़ पड़े हैं। मेला टांड़ में भव्य रथ यात्रा मेला का आयोजन किया गया है जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडनी शुरू हो गई है।