रातू: रातू प्रखंड के संयोजक झामुमो नेता ने कहा सरकार के द्वारा सब्सिडी में मिलने वाली धान बीज का वितरण शुरू नहीं किया गया
Ratu, Ranchi | Jul 2, 2024 रातू:झारखण्ड किसान संघ रातू प्रखंड के संयोजक सह झामुमो नेता महावीर विश्वकर्मा ने कहा है कि मानसून शुरू हो गया है। अभी तक रातू प्रखंड में सरकार के द्वारा सब्सिडी में मिलने वाली धान बीज का वितरण शुरू नहीं किया गया है। इस कारण गरीब किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है।