बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती बाजार पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाजार जा रहे पलदार को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती गांव निवासी स्व.शिवनाथ सिंह का 33 वर्षीय पुत्र शिवलखन सिंह है। वह पलदार था एवं मोप