12 मार्च 2026: रांची जिले के मालश्रींग गांव में आगामी रामनवमी पूजा को भव्य और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से गांव के अखरा में गुरुवार को पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के बीच हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से नई पूजा समिति का गठन किया गया, जो आगामी त्योहार की तैयारियों को सुचारू रूप से संचालित करेगी। य