रीठी: रीठी बाईपास पर यात्री बस को बचाने में केमिकल से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल
Rithi, Katni | Apr 1, 2026 कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर स्थित रीठी मोहास बाईपास पर बुधवार सुबह लगभग 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुजरात से सिंगरौली की ओर जा रहा केमिकल से भरा ट्रक सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने अचानक सामने आई गाड़ी को बचाने के लिए वाहन को मोड़ने की कोशिश की, जिससे संतुलन बिगड़ गया