महाराजपुर में झारखंड नंबर की तेज रफ्तार कार ने हाईवे के किनारे खड़े युवक को रौंद दिया। हादसा देख दौड़े ग्रामीणों ने कार सवार नशेबाजों को घेर लिया। पुलिस को सौंपने के बाद घायल हो हैलट भिजवाया,जहां उसकी मौत हो गई। आरोपियों के छोड़े जाने पर ग्रामीणों ने शनिवार सुबह 10 बजे थाने का घेराव कर हंगामा किया।सूचना पर पहुंचे चकेरी एसीपी ने भीड़ को समझाकर शांत कराया।