पटना ग्रामीण: बाईपास थाना क्षेत्र के NH-30 पर बाइक सवार एक व्यक्ति को गोली मारकर 7 लाख रूपए की लूट
बाइक सवार दो बदमाशों ने बुलेट सवार एक व्यक्ति को गोली मारकर उससे 7 लाख रूपए की लूट कर ली। यह पूरी घटना बाईपास थाना क्षेत्र के NH-30 की है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि अपराधियों ने उससे कहा कि पैसों से भरा बैग दो वरना भेजा खोल देंगे। गोली लगने के बाद पीड़ित व्यक्ति गोली लगने वाले जगह पर तौलिया बांधकर दोस्त के साथ इलाज कराने अस्पताल पहुंचा।