महाराजगंज: कलक्ट्रेट परिसर में गोंड समाज के लोगों ने की बैठक
कलक्ट्रेट परिसर में रविवार को 2 बजे अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंगद गोंड ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अंगद गोंड ने कहा धुरिया जनजातीय समाज ने निर्णय लिया है कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर 15 नवंबर को गौरव जनजातीय दिवस के रूप में मनाया जाएगा।