बेलगहना चौकी क्षेत्र के संरक्षित बैगा बाहुल्य ग्राम दारसागर- कूपाबांधा,झरना में चेतना जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत सियान चेतन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाना रहा।इस अवसर पर वरिष्ठ जनों को कंबल,शाल तथा बच्चों को स्वेटर,बैग व कापी वितरण कर सम्मानित किया गया