कोटड़ा: स्थानीय महाविद्यालय झाड़ोल में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता
Kotra, Udaipur | Sep 25, 2024 स्थानीय महाविद्यालय झाड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत "स्वच्छता ही सेवा अभियान" के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय स्वच्छता का जीवन में महत्व था। महाविद्यालय के 20 स्वयंसेवको ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें प्रथम प्रियंका बोदरिया, द्वितीय ललित कुमार, तृतीय विमलेश गर्ग रहे।