दीपका कोयला खदान में ब्लास्टिंग के दौरान हादसा, मजदूर गंभीर रूप से घायल
Dipka, Korba | Oct 15, 2025 कोरबा जिले में संचालित SECL की दीपका कोल परियोजना में बुधवार की दोपहर एक बजे ब्लास्टिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद उसे SECL के नेहरू शताब्दी अस्पताल, गेवरा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।