इफको एवं कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना द्वारा संयुक्त रूप से गत दिवस विश्व मृदा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वस्थ शहरों के लिए स्वास्थ्य मिट्टी की थीम पर आयोजित इस कर्यक्रम में मिट्टी के स्वास्थ्य और शहरी पर्यावरण पर इसके प्रभाव को रेखांकित किया गया। मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।