बुधवार दोपहर करीब तीन बजे किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा मिनी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को उन्नत किस्मों के बीज बांटे गए, ताकि वे बेहतर उत्पादन कर सकें। साथ ही कृषि विशेषज्ञों ने आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देते हुए किसानों को नई पद्धतियों अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे ।